Friday, September 4, 2026

बिजनौर में चालक को गोलीमार कार लूटने का आरोपी रुद्रपुर में गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। यूपी के बिजनौर में चालक को गोलीमार कार लूटकर मांगे बदमाश को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बिजनौर पुलिस अपने साथ ले गयी है। कोतवाल विक्रम राठौर के मुताबिक गत दिवस जनपद बिजनौर में अज्ञात बदमाशों द्वारा वाहन संख्या HR-55 AB 7795 के चालक को गोली मारकर उसके वाहन अट्रीगा HR 55 AB 7795 को लूटकर भाग जाने की डी०सी०आर० के माध्यम से प्राप्त सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा घटनाक्रम के गम्भीरता को देखते हुऐ के चैंकिंग के आदेश पारित किए गए थे ।

जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के निर्देशन में चौकी बगवाड़ा क्षेत्रांन्तर्गत सघन चैकिंग के दौरान बगवाड़ा चौकी के सामने सड़क पर आज दिनांक 08.08.2022 को वाहन नंबर HR 55 AB 7795 को प्रभारी निरीक्षक नगीना श्री प्रिंस शर्मा, एसएसआई नगीना श्री मीर हसन व हमराही पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्यवाही दौरान वाहन को रोक कर अभियुक्त शुभदीप पुत्र सुमित्र सिंह निवासी गाये रामपुर हीरा थाना बण्डा जनपद शाहजहांपुर को मय लूटे गए वाहन अट्रीगा HR-55-AB 7795 के साथ गिरफ्तार किया गया एवं विधिक कार्यवाही के उपरांत जनपद बिजनौर पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.