Friday, September 4, 2026

बिंदुखेडा से रायपुर के लिए सड़क निर्माण शुरू 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।   राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम बिंदुखेड़ा से रायपुर तक लगभग 700 मीटर सड़क निर्माण का विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति रूकने नहीं दी जायेगी। ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ साथ अन्य बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। ठुकराल ने कहा इस सड़क निर्माण से सैकड़ों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरबाज सिंह, गुरचरन सिंह, पूर्व प्रधान चरन सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, जगीर सिंह, अमनदीप सिंह, मलकीत सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, गुरुद्वारा के प्रधान प्रीतम सिंह, छिन्द्रपाल सिंह, मलकीत सिंह, मंगत सिंह, जरनैल सिंह, अमरजीत सिंह आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.