Friday, September 4, 2026

बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह कार्यक्रम ने किया आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। बाल विकास विभाग भीमताल द्वारा पोषण माह कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डां०हरीश बिष्ट जी और बाल विकास परियोजना अधिकारी डां० रेनू मर्तोलिया जी रहे। संचालन क्षेत्रिय परिवेक्षक बब्ली हुसेन जी द्वारा किया गया। उन्होंने बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना के विषय में उपस्थित लाभार्थी वर्ग को जानकारी प्रदान की।

इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई,बच्चों का अन्नप्राशन, किशोरी बालिका एवं आंगनबाड़ी से स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने वाले नौनिहालों को तथा विभागीय कार्यो में प्रशंसनीय योगदान हेतु क्षेत्रीय परिवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगारंग स सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी को पोषाहार वितरण एवं जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विकास विभाग टीम एवं लाभार्थी वर्ग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.