Saturday, September 5, 2026

बाल दिवस पर हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। उड़ान एक नई दिशा की ओर सामाजिक संस्था ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रामेश्वरपुर लालपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखायी। साथ ही बच्चों को अलग अलग तरह के शिक्षाप्रद खेल भी खिलाये गये। प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को सस्था की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था की चेयरपर्सन ज्योति गोयल ने बताया कि संस्था इस विद्यालय से पिछले सात महीनों से जुड़ी है। समय समय पर संस्था की ओर से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। ज्योति गोयल ने बताया कि आगामी 24 नवम्बर को संस्था की ओर से सिटी क्लब रूद्रपुर में फर्स्ट फ्रलाई ए फन फिल्ड फिएस्टा के नाम से फण्ड रेजएर मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की। इस अवसर पर संस्था की प्रेसीडेंट पायल अग्रवाल ,सेक्रेटरीआस्था गर्ग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रिचा मित्तल, वाईस प्रेसीडेंट प्रिया गर्ग,आकांक्षा मित्तल, दीपाली मिश्रा, कंचन अग्रवाल, कविता बंसल,लवी गर्ग, नीतू गोयल, प्रियंका अग्रवाल,श्वेता गोयल, सिल्की अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, शोभी गर्ग, स्वाति गुप्ता, सोनल बंसल, युक्ति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.