भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगा गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत आज गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगा गई। बता दें कि विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगते समय पास के स्कूल में बच्चों का आगमन शुरू हो गया था, गनीमत रही की आग लगने से कोई बड़ा हादसा नही हुआ।




