Friday, September 4, 2026

बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, दिया कराटे का प्रशिक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भगिनी निवेदिता बाल संस्कार केंद्र, फुलसुंगी में जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि) के तत्वावधान में सभी बच्चों को आत्म रक्षा के गुण सिखाएं गये। जिला जु-जित्सु संघ के महासचिव व प्रशिक्षक सेंसेई ऋषि पाल भारती एवं प्रशिक्षिका कंचन ने बेटियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया। सेंसेई ऋषि पाल भारती ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं पर बढ़ते जोखिम और हमले के साथ, आत्मरक्षा प्रतिदिन महत्वपूर्ण हो रही है, अधिक से अधिक महिलाओं को अपने जीवन में किसी भी बिंदु पर हिंसक अपराधों के शिकार बनने के बजाय हमले से खुद को बचाने में सक्षम होने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण लेना जरूरी हो गया है। बताया कि सम्पूर्ण जिले में जिला जुजित्सु संघ द्वारा निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। इस दौरान कामिनी मिश्रा, आनंद तिवारी, जया, पिंकी, रिंकी, ज्योति, काजल, पायल, सपना, रुचि, मुस्कान, शिवानी, वर्षा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.