Saturday, September 5, 2026

बार एसोसिएशन ने विधायक शिव अरोरा का किया स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक बनने के बाद प्रथम बार जिला सत्र एव न्यायालय पहुंचे पर जिला बार एशोसिएशन द्वारा शिव अरोरा का स्वागत किया । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने बार एसोसिएशन के मध्य रखे विचारों हुआ कहा निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव में आपके द्वारा मिले अपार स्नेह एव समर्थन के लिये आभार प्रकट किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय द्वारा विधायक शिव अरोरा को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया जिसमे अधिवक्ता पार्किंग के ऊपर शेड निर्माण , कच्ची पार्किंग की पक्का करना एव अधिवक्ता चेम्बर में विद्युतीकरण जैसी प्रमुख समस्याओं को रखा। जिस विधायक शिव अरोरा ने सभी समस्या को गम्भीरता से लिया एव विद्युतीकरण की समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने व पार्किग के विषय को जल्द समाधान करने हेतु आश्वस्त किया। वही विधायक बनने के बाद शिव अरोरा ने कहा उनके द्वारा रुद्रपुर विधानसभा में मल्टीस्टोरी पार्किग के निर्माण , जलभराव के स्थायी समाधान हेतु सर्वे व काशीपुर बाईपास निर्माण जैसे विषयो पर लगातार प्रयास किया जा रहा है जो जल्द ही धरातल पर कार्य नजर आने लगेंगे । भव्य स्वागत हेतु विधायक शिव अरोरा ने सभी बार एसोसिएशन का धन्यवाद प्रकट किया और सभी के सहयोग एव सुझावों के साथ रुद्रपुर को क्लीन ग्रीन ओर विकसित विधानसभा के रूप में आगे ले जाने के लिये संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान बार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, सचिव शिव कुँवर , उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, कमल चिलाना, सुखदर्शन सिंह, दिनेश गुप्ता, प्रवेश शर्मा, संजय सिंह,डी ड़ी गुववन्त, महेश बब्बर, राघव सिंह, के एन मिश्रा, बी सी शेखावत, नरेश जोशी, आर एन रॉय, बरीत सिंह, विकास गुप्ता, परवेज, सूरज सक्सेना, प्रेमलता सिंह, कुलबीर सिंह, राकेश गोयल, नवीन ठुकराल, निखिल, महावीर कश्यप, जीतू चन्द, विनोद कुमार , शक्ति मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.