Friday, September 4, 2026

बार्डर पर अब तक हुई 5 हजार लोगो की कोरोना जांच

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग सजग बना हुआ है। दोनो विभाग द्वारा लागातार एक अप्रैल से जारी सीओपी के अनुसार बार्डर पर जांच की जा रही है। साथ ही बार्डर पर राज्य में प्रवेश कर रहे लोगो का डाटा भी सुरक्षित रखा जा रहा है। बार्डर पर अबतक लगभग 5 हजार लोगो की कोरोना जांच हो चुकी है। जिसमें से अभी तक प्राप्त रिपोर्ट में कोई भी पाजिटिव नहीं आया है।

शहर से सटे रामपुर बार्डर पर एक अप्रैल से शुरू हुई कोरोना जांच में भी तेजी आ गई है। अब प्रतिदिन एक हजार से पंन्द्रह सौ लोगो की जांच हो रही है। वही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगो को बिना कोरोना जांच या कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट के बिना प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिससे बार्डर पर वाहनो की लंबी कतार लग रही है। साथ ही लोग भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। इस दौरान लोगो को मास्क व सोशल डिस्टेंसिगा का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।

बार्डर पर नियुक्त चिकित्सक डा. कामरान मलिक ने बताया कि बार्डर पर अब कोरोना जांच बढ़ गई है। राज्य में प्रवेश करने वालो लोगो की संख्या अब बढ़ गई है। अब रोजना एक हजार से पंन्द्रह सौ लोगो की कोरोना जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि पिछले दो दिनो से लोग सरकारी बस की जगह प्राइवेट कार या टैक्सी से आ रहे है। जिनकी संख्या 80-100 कार प्रतिदिन है। वही इन लोगो में ज्यादातर लोग दिल्ली या यूपी से आ रहे है। बताया कि बढ़ते कोरोना के मामलो को देखते हुए लोगो को अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। साथ ही बार्डर पर आ रहे लोगो को कोरोना जांच के दौरान मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भी अनिवार्य है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.