Friday, September 4, 2026

बारिश से नैनीताल- दिल्ली हाईवे में धंसी सड़क

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में सुबह से हो रही मूसलाधार बरसात ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है रकसिया नाला उफान पर आ गया है लिहाजा लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इसके अलावा हल्द्वानी नैनीताल हाईवे में वॉकवे मॉल के पास एक बड़ा गड्ढा बन गया है जो भी दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है। हालांकि मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम सहित पुलिस यातायात डायवर्ट कर रही है। अधिकारी जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं उप जिला अधिकारी मनीष सिंह का कहना है की जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी सक्षम अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए हर संभव मदद कर रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.