Friday, September 4, 2026

बारिश से तापमान में गिरावट 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  शुरू हुई बरसात से शहर का मौसम खुशनुमा हुआ। साथ ही बारिश के चलते तापमान में भी कमी आई। इससे पहले करीब 15 मिनट तक आशिंक बादल छाए रहे। बादलों के साथ पूर्व-पश्चिम की हवा भी जारी रही। बता दे कि मौसम विभाग द्वारा भी बारिश की आशंका जताई गई थी।

मानसून का आखिरी समय चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। कृषि विभाग ने भी मॉनसून की आखिर बारिश गन्ने और मक्के जैसी फसलों के लिए फायदेमंद बताई है। बारिश से पहले जहां मौसम का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था वहीं बरसात के बाद मौसम का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक राजकुमार सिंह के मुताबिक तापमान अधिकतम 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.