Saturday, September 5, 2026

बारिश व आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  सोमवार रात भीषण आंधी-तूफान और बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवा के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए। वहीं कई जगह होर्डिंग, बोर्ड और पेड़ उखड़ गए। अनेक स्थानों पर तार टूटने से देर रात प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। दूसरी तरफ जगह-जगह सड़कों पर जलजमाव होने से आम लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया है।

लॉकडाउन के कारण एक तो मजदूर की समस्या है वहीं दूसरी तरफ मौसम की मार से किसान तबाह हो रहे हैं। ऐसी ही स्थिति इलाके के सैकड़ों किसानों की भी है। कई स्थानों पर गेहूं और मक्के की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण शहर के कई गली-मोहल्ले और मुख्य सड़कों पर जलभराव हो जाने के कारण आम लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से कई अच्छे घरों के छप्पर व टीन उड़ने की सूचना है तो एसएसपी कार्यालय को जाने वाली सड़क पर एक पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के गिरने से वहां एक खोखे को भी नुक्सान पहुंचा है।

बारिश होने के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने से लोगों को गर्मी से जरुर राहत मिली। मंगलवार को रुद्रपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.