Friday, September 4, 2026

बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, सड़को पर हुआ जलभराव  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। दिन में हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में जी रहे लोगों को बारिश होने पर गर्मी से राहत मिली है। मौसम के बदलते मिजाज के चलते आसमान पर बादल छाने लगे हैं। गहराए काले बादलों से कहीं कम कहीं तेज बौछारें पड़ी। वही कुछ जगह जलभराव से सड़को पर पानी भर गया । जिससे यातायात में लोगो को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा।

ठंडी हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट गई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। नागरिकों का कहना था कि इस बार चार दिन तेज गर्मी पड़ती है तो उसके बाद आसमान में अचानक काले-काले बादल दिखाई देने लगते है। हल्की बारिश कर मौसम को खुशनुमा बना देते हैं लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था न होने पर लोगो को सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है । आवास विकास, सिंह कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी जैसे इलाकों में भी जल भराव की समस्या देखने को मिली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.