Friday, September 4, 2026

बाढ में दूबा खटीमा का टोल प्लाजा,कई वाहन वहे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद खटीमा में हालात बदतर होते जा रहे हैं। नदियों का जल स्तर बढ़ने से कई इलाके खतरे की जद में हैं। यहां जलभराव वाले इलाकों में कई घरों को खाली कराया गया है।

खटीमा को जा रहे एन एच 74 पर लगे टोल टैक्स को बाढ ने अपनी चपेट में ले लिया।टोल टैक्स के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है,तो टोल के भीतर से भी करीब चार फिट भारी तेज रफ्तार में बह रहा है। पानी की तेज रफ्तार होने से कई दोपहिया वाहनों के भी बहने की खबर है। शहरी क्षेत्रों का भी बाढ़ से बुरा हाल है। मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धमी के आवास आवास को जाने वाली रोड स्थित कालौनी पूरी तरह डूब चुकी है। बताया जा रहा कि पास में ही मौजूद नदी में बाढ आने से ऐसी स्थिति खड़ी हुई है। प्रशासन जल निकासी के लिए जुटा हुआ है। भारी बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ने के चलते प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। उध्र बनबसा में भी बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। बनबसा और खटीमा में बाढ़ से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं अब तक 200 से अध्कि लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। सेनानायक मणिकांत मिश्रा एक एसडीआरएफ की टीम बैकअप के तौर पर खटीमा रवाना पहुंच रही है। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बनबसा क्षेत्रा से 45 महिला, पुरुष, बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। जबकि खटीमा क्षेत्रान्तर्गत चकरपुर में टीम द्वारा जलभराव हुए क्षेत्रा से रेस्क्यू कर लगभग 100 से अध्कि लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया दिया गया है। )षिकेश से बैकअप के तौर पर आई टीम ने अरविन्दनगर में रेस्क्यू कार्य आरम्भ कर दिया गया है। मौके पर आर्मी व एनडीआरएफ भी पहुँच चुकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.