Friday, September 4, 2026

बाघ ने किया घातक हमला, दोनों जख्मी, ग्रामीणों में दहशत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में वन्य जीवों का आंतक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, आए दिन लोग बाघ के हमलों के शिकार बन रहे हैं। वन्यजीवों के हमलों को देखें तो बाघों ने पहाड़ से लेकर मैदान इलाकों तक लोगों की नींद उड़ाई हुई है। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

वहीं ताजा मामला ऋषिकेश के यमकेश्वर ब्लॉक का है, जहां ढौसण गांव में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए दो लोगों पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया। वहीं बाघ के हमले में दोनों लोगों गभीर रूप से जख्मी हो गए।

बाघ ने किया घातक हमला, दोनों जख्मी, ग्रामीणों में दहशत

लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि रविवार को सुबह ढौसण गांव निवासी धाम सिंह (55) पुत्र शेर सिंह और विनोद (43) पुत्र ज्योत सिंह मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए थे। तभी गांव के नजदीक जंगल में अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। वहीं बाघ ने पंजों और मुंह से वार करते हुए दोनों को जख्मी कर दिया। किसी तरह से बाघ के चंगुल से वह छूटकर गांव पहुंचे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से एम्स में भर्ती कराया।

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि हमले में धाम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि, विनोद की हालत फिलहाल ठीक है। वहीं इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं, उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन से सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम के साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.