Saturday, September 5, 2026

बागेश्वर अंग्यारी महादेव मन्दिर पुजारी मौत मामले का खुलासा शिष्य और गाड़ी चालक गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बागेश्वर।  गरुड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत अंग्यारी महादेव मन्दिर के पुजारी के मौत मामले के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 नवंबर को गरुड़ तहसील के अंगयारी महादेव मंदिर मंदिर के पुजारी लाख मुनि महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी. मौत मामले का खुलासा मामले में पुजारी के शिष्य और गाड़ी चालक गिरफ्तार किया गया है. ग्राम मजकोट तहसील गरूड बागेश्वर में बाबा अलख मुनि महाराज बद्रीनाथ से अंग्यारी महादेब मन्दिर को आये थे. लेकिन मन्दिर में नहीं पहुंचने और उनका सामान अंग्यारी महादेब मन्दिर गेट की तरफ जंगल में बिखरा हुआ मिला. राजस्व पुलिस व जनपद पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर बाबा अलख मुनि महाराज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मन्दिर से आगे जंगल में मिला.

इस सम्बन्ध मे वादी मदन मोहन गुंसाई (पूर्व ग्राम प्रधान) की तहरीर के आधार पर राजस्व क्षेत्र पिंगलो में धारा 103/238BNS बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया.घटना की संवेदनसीलता को देखते हुए मुकदमा उपरोक्त को रेगूलर पुलिस को हस्तानान्तरण किया गया.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.