Friday, September 4, 2026

बाइक है कि ऑटो! शख्स ने इतने लोगों को बैठा लिया कि गिनते रह जाएंगे आप, गृहस्थी का सामान भी किया लोड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही बाइक पर 8 लोग सवार हैं। इतना ही नहीं बाइक पर गृहस्थी का अन्य सामान भी लदा हुआ है। एक बाइक पर इतने सारे लोगों को सामान के साथ जाता देख हर कोई हैरान है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी जब इन लोगों को रोका तो वह भी हैरान रह गए। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार लोगों को फटकार लगाई और आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।

गृहस्थी का सामान भी किया लोड

दरअसल, पूरा मामला शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर का बताया जा रहा है। यहां एक बाइक पर सवार आठ लोगों का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर पति-पत्नी अपने छह बच्चों के साथ बैठे हुए हैं। इसमें पति बाइक चला रहा है जबकि उसकी पत्नी पीछे बैठी है। वहीं बाइक पर तीन बच्चे आगे और तीन बच्चे पीछे बैठे हैं। इस बाइक पर ना सिर्फ आठ लोग बैठे हैं, जबकि इसपर पूरी गृहस्थी का सामान भी रखा हुआ है, जिसे देखकर लोग और भी अधिक हैरान हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने लगाई फटकार

एक ही बाइक पर रजाई, गद्दा, लाठी और बाल्टी जैसे सामान के साथ 8 सवारियां बैठा कर जाते देख ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार लोगों को रोक लिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें फटकार लगाई और सवारियों की गिनती करके यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें जाने दिया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बारे में बताते हुए रूट डायवर्जन ड्यूटी में लगे दारोगा ने कहा कि बाइक सवार युवक को दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर आगे जाने दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.