Saturday, September 5, 2026

बाइक सवार युवकों ने दुकान जा रहे तीन बच्‍चों को मारी जोरदार टक्‍कर, एक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामनगर।  यहाँ क्षेत्र में बाइकर्स लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। अब सांवल्दे पश्चिम गांव में बाइक सवार युवक ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी। अस्पताल लाने पर एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। मृतक कक्षा दो का छात्र था। स्वजन ने पुलिस को तहरीर दे दी है। बताया जा रहा है कि आरोपित की बुलेट सीज थी, दो जुलाई को आरोपित बुलेट छुड़वाकर ले गया था।

जानकारी के मुताबिक रामनगर कोतवाली के अंतर्गत सांवल्दे पश्चिम गांव निवासी मदन कुमार का आठ वर्षीय पुत्र पवन कुमार, उसकी दो वर्षीय बहन अनुष्का व ऋषि घर से दुकान पर जा रहे थे। इस बीच रामनगर की ओर से जा रहे बाइक सवार युवक ने बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमें पवन व अनुष्का को चोट आई। जबकि ऋषि बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जाता है कि इस बीच बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि वह बाइक मौके पर ही छोड़ गया। स्वजन व लोग घायल पवन व अनुष्का को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। वही घायल अनुष्का के सिर पर चार टांके आएं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.