Saturday, September 5, 2026

बहुत जल्द नजर आएगी आसमानी कलाबाजी, ठहरने वाला है चांद,जानें क्या है पूरा मामला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लखनऊ।आने वाले महीनों में स्काई वॉचर्स को आसमान में बेहतरीन नज़ारा देखने को मिलने वाला है। दरअसल 18 साल बाद चांद ठहरा हुआ नजर आने वाला है। इस खगोलीय घटना को विज्ञान की भाषा में ‘लूनर स्टैंडस्टिल के नाम से जाना जाता है।बता दें कि आखिरी बार चांद में ठहराव 2006 में देखा गया था।ऐसे में चलिए जानते हैं हैरान कर देने वाली इस आसमानी कलाबाजी

*क्या हैं चांद का ठहराव*

इस घटना के दौरान चंद्रमा क्षितिज पर अपने सबसे चरम उत्तरी और दक्षिणी स्थानों पर उदय और अस्त होगा और 18.6 साल के चंद्र चक्र में अपने उच्चतम और निम्नतम बिंदुओं पर पहुंचेगा।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चंद्रमा सूर्य के समान पथ का अनुसरण नहीं करता है।पृथ्वी और चंद्रमा की गतिविधियों के कारण क्षितिज पर इसके उदय और अस्त होने की स्थिति लगातार बदलती रहती है।

*कब दिखेगा लूनर स्टैंडस्टिल*

यह खगोलीय घटना सितंबर 2024 और मार्च 2025 में देखने को मिलेगी।

*कैसे देखें लूनर स्टैंडस्टिल*

इस घटना को सबसे अच्छी तरह से एक जोड़ी स्टारगेजिंग दूरबीन या एक अच्छे बैकयार्ड टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकता है, लेकिन आप नंगी आंखों से भी चंद्रमा की इस कलाबाजी क देख सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.