Friday, September 4, 2026

बस ने खड़ी कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी रोड स्थित रेलवे फाटक पर खड़ी कार को प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये।

कार सवार परिवार उनके बेटे को दिल्ली में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। हादसे के बाद परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात में हल्द्वानी के कपड़ा व्यापारी तजिन्दर सिंह विर्क अपने पत्नी और बेटे के साथ हल्द्वानी से कार से जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। रात्रि करीब 10 बजे रुद्रपुर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने के कारण फाटक बंद था। जिस पर कार फाटक पर ही खड़ी थी। इसी दौरान एक प्राइवेट बस ने तेजी गति से आकर पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में तजिन्दर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तजिन्दर, उनका बेटा व चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.