Friday, September 4, 2026

बस चालक ने खतरे में डाली यात्रियों की जान, बाल बाल बचे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चोरगलिया हल्द्वानी मार्ग पर सूर्या देवी मंदिर के पास एक उत्तराखंड परिवहन की बस को चालक द्वारा उफान पर आए नदी में पार करने कि कोशिश की गई, लेकिन बस बीच में ही फस गई, हालांकि बस को चालक द्वारा वापिस बैक ले लिया गया। हल्द्वानी में गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला में भारी पानी आ जाने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है।

रोडवेज बस चालक ने उफनती नाले में बस को डाल दिया, जहां नाले के अंदर पहुंचते हैं बस बंद हो गई जहां बस में बैठे यात्रियों की सांसे अटक गई, गनीमत रही कि तत्परता दिखाते हुए चालक ने बस को बरसाती नाले से पीछे निकाल दिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.