Saturday, September 5, 2026

बस और कार की टक्कर में 9 लोगों की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  गुजरात के नवसारी में आज बड़ा हादसा हुआ। बस और कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। पीएम ने हादसे पर शोक जताया है। अनुग्रह राशि की घोषणा की है। नवसारी के डिप्‍टी एसपी वीएन पटेल ने बताया कि घटना आज सुबह अहमदाबाद-मुंबई हाईवे के पास घटी। हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हो गई। कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए सूरत रेफर किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर कहा, ‘गुजरात के नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।‘

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.