Friday, September 4, 2026

बस्तियों का जनप्रतिनिधि ही दिला सकता है मालिकाना हक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। लंबे समय से बस्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा जिस पर सिर्फ राजनीति कर वोट लिए गए हैं उसका हल सिर्फ बस्तियों का जनप्रतिनिधि ही करा सकता है। भाईचारा एकता मंच की ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप में हुई बैठक में सभी ने एक राय होकर यह विचार रखा।

बैठक में पहुंचे भाईचारा एकता मंच के संस्थापक सौरभ गंगवार ने कहा कि इस बार ट्रांजिट कैंप की दानपात्र की भूमि के समाधान को लेकर और नजूल की बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर भाईचारा एकता मंच ने जो मुहिम छेड़ी है बह हर बस्ती तक जाएगी। यदि समाधान नहीं हुआ तो आने वाले चुनाव में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। बैठक में पहुंचे संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि मंच एक गैर-राजनीतिक संगठन है। लेकिन यदि इस समय भी जनप्रतिनिधियों ने मलिन बस्तियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में मंच सक्रिय राजनीति में आने पर विवश होगा।

बैठक में मंच की महिला जिला अध्यक्ष सुमन पंत, महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी, महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार, कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार, अनिल कुमार, लोचन राम, अवनीश, राजू जोशी, तारामती, सोनू शर्मा, आशारानी, अनीता, कुसुम दीप, अरविंद कुमार, विमला जोशी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.