Friday, September 4, 2026

बनूभूलपुरा रेलवे प्रकरण: जल्द पहुँचेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल हल्द्वानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल 4 जनवरी को उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी जायेगा। जहां हल्द्वानी में रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर पांच हज़ार अल्पसंख्यक परिवारों के घरों का ध्वस्तीकरण कर 50 हज़ार लोगों को बेघर करने की साजिश की जा रही है। जिसकी जानकारी एवं जांच हेतु प्रतिनिधि मण्डल हल्द्वानी पहुंचेगा तथा रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में करेंगे।

बनूभूलपुरा रेलवे प्रकरण: जल्द पहुँचेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल हल्द्वानी

प्रतिनिधि मंडल में संसद एसटी हसन, विधायक / पूर्व मंत्री अताउर रहमान, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, उत्तराखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय, पूर्व विधायक पूरनपुर अरशद खान, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश प्रभारी पंजाब कुलदीप सिंह भुल्लर, पूर्व विधायक सुल्तान बैग शामिल है।

बनूभूलपुरा रेलवे प्रकरण: जल्द पहुँचेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल हल्द्वानी

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.