Friday, September 4, 2026

बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ भारी भू-स्खलन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,चमोली।  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब 12:15 पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई वाहन नहीं चल रहा था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनती जा रही है। भारी बारिश से पहाड़ कमजोर होने लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पातालगंगा के पास पहाड़ दरकने का एक वीडियो भी जबरदस्त वायरल हो रहा है। 01 मिनट से अधिक के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह हाईवे पर एक पहाड़ का बड़ा हिस्सा धरधरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बद्रीनाथ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पातालगंगा के पास चट्टान टूटने का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहाड़ बहुत भयानक तरीके से दरकने लगा और पहाड़ से बड़े—बड़े बोल्डर गिर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को चमोली, पीपल्कोटी, करणप्रयाग रोका गया है। वहीं बीते रोज भी जोशीमठ के पास चट्टान टूटने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था।

जोशीमठ मेंबदरीनाथ हाईवे कल सुबह 7 बजे से बंद पड़ा है। यहां पर कल भारी चट्टान आने के हाईवे पर यातायात बंद हो गया। अभी यहां पर हाईवे को खोलने का काम जारी है। हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को रोका गया, जिसके चलते इस क्षेत्र में कोई वाहन नहीं चल रहे हैं।

तीन दिन से कोई बारिश भी नहीं हो रही है, उसके बावजूद पहाड़ भरभराकर टूट रहे हैं। जिस जगह पर पागल नाला में भूस्खलन हुआ है वो पुराना लैंडस्लाइड जोन है। अभी यहां पर मलबे को हटाया नहीं जा सका है। जोशीमठ में हाईवे टूटने से बड़ी संख्या में यात्री वहां फंसे हुए हैं। आज मतदान के चलते होटल और दुकाने भी बंद हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.