Friday, September 4, 2026

बद्रीनाथ धाम आए एक और यात्री की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए आए एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके साथ बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए सात श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। बीते दो दिनों में ही बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए आए तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है।

बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए आए एक तीर्थयात्री की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश के एक तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए जा रहा था। यात्रा के दौरान एक पड़ाव में यात्री की अचानक से तबीयत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। बता दें कि इस से पहले रविवार को भी दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली और मध्यप्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

मध्य प्रदेश का रहने वाला था यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को मध्यप्रदेश के खरगोन निवासी कृष्णाबाई (63) दोपहर में बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक वाहन में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अब तक सात की गई जान

बता दें कि रविवार को भी बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। रविवार को दिल्ली निवासी अमित शर्मा (44) और मध्यप्रदेश निवासी रमेश राठौर (60) की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा के मुताबिक अब तक बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे सात तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.