Sunday, September 6, 2026

बदलेगा मौसम का मिजाज.हो सकती है बरसात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बढ़ रही ठंड के बीच एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है 4 दिसंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इसके और तेज होने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि मिजोरम में हल्की बारिश हुई।

उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि गुजरात के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा राम, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। 1 और 2 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

उधर उत्तराखंड के पर्वतीय मैदानी क्षेत्रों में मौसम हालांकि शुष्क बना हुआ है लेकिन अब धीरे-धीरे दिसंबर की आज 1 तारीख होने के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है मौसम विभाग ने 4 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए इन 4 दिनों में मौसम शुष्क रहने की बात की है मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा पहाड़ों में जहां हल्की धूप खिलेगी क्षेत्र में सुबह साम कुहासा होने की संभावना व्यक्त की गई है जिसके चलते सुबह और शाम मौसम में ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है जिसके चलते ठंड से सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.