भोंपूराम खबरी। मध्य प्रदेश के दमोह में एक भूमि विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह हुई वारदात में 50 साल के एक शख्स उसके बेटे और भतीजे को मार डाला गया। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है।
घटना दमोह देहात पुलिस थाने के तहत बांसतारखेड़ा गांव की है। अधिकारी ने कहा कि दो लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। जबकि तीसरे को धारदार हथियार से काटकर मार डाला गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना जमीन को लेकर एक विवाद की वजह से हुई।
मृतकों की पहचान होम गार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा उसके बेटे उमेश विश्वकर्मा (23) और भतीजे रवि विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्म अगला लेख समझौते पर बात करने के लिए घर बुलाया था। लेकिन तेज धारव हथियार से वहीं उसकी हत्या कर दी गई।
कुछ देर बाद उमेश और रवि को भी मार डाला गया। उन्हें उस वक्त बीच सड़क गोली मारी गई जब दोनों बाइक से दमोह जा रहे थे। छलनी किए गए उमेश और रवि ने बीच सड़क दम तोड़ दि ऐप पर पढ़ें के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी मौके से फरार हो गए।




