Friday, September 4, 2026

बड़ी खबर:- भाजपा ने किया हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए बर्खास्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बीजेपी ने किया हरक सिंह रावत को बर्खास्त मंत्री मंडल से भी हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बर्खास्त।                                                   वही  सूत्रों के अनुसार हरीश रावत की तरफ से हरक सिंह रावत को भी हरी झंडी मिल चुकी है। हरक सिंह रावत पौड़ी जनपद की लैंसडाउन विधानसभा सीट से अपनी बहू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने एक परिवार एक टिकट के नियम के आधार पर इस बात के लिए उन्हें मना कर दिया जिसके बाद सूत्र बता रहे है कि उन्होंने फिर से कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है।

वहीं कांग्रेस हरक सिंह रावत को डोईवाला से उम्मीदवार बना सकती है वहीं अनुकृति को भी लैंसडाउन से टिकट की भी बात लगभग तय मानी जा रही है। इस कारण उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर बड़ा उलटफेर हो सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि सोमवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं इतना ही नहीं भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ , रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ,यमुनोत्री विधायक केदारसिंह के नाम भी चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि हरक के साथ कल दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.