Saturday, September 5, 2026

बच्चों को बंधक बनाकर पीटा; फिर काटी मासूमों की उंगलियां, मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंहनगर में अपराध कम होने का नाम ही नही ले रहा है! एक बाद एक लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर जनपद काशीपुर में हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार युवक ने पहले महिला के बच्चो के साथ बंधक बनाकर मारपीट की फिर मासूमो की उंगलियां भी काट दी। महिला के दो बच्चे है एक बेटा और एक बेटी। बच्चो की उंगलियां काटने के बाद लहूलुहान हालत में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। वही घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है।

बच्चों को बंधक बनाकर पीटा; फिर काटी मासूमों की उंगलियां, मुकदमा दर्ज

मामले में काशीपुर के आईटीआई थाना पुलिस ने बताया कि इलाके की एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसके घर में किराये पर रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। बता दें की बच्चे युवक के घर में रहने का विरोध करते थे। आपको बता दें की सोमवार दोपहर युवक ने दो बच्चों के हाथ बांध दिए और पीटने के बाद अंगुलियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। बता दें की पुलिस ने दोनों मासूमों को अस्पताल पहुंचाया और इलाज के बाद घर पर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा आपको बता दें की जिस समय इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था उस समय बच्चों की मां काशीपुर में काम करने गई हुई थी। यही कारण रहा कि युवक ने दोनों बच्चों को घर में अकेला पाकर हैवानियत दिखाई। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों की अंगुली काटते समय उसका दिल भी नहीं पसीजा। बता दें की देर रात युवक के खिलाफ पॉक्सो, जेजे एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। आपको बता दें की कोतवाली पुलिस के अनुसार पति की मौत के बाद महिला ने राजीव को लिव इन में अपने साथ रख तो लिया, लेकिन दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं रहे। दो साल में कई बार युवक और महिला का झगड़ा हो चुका है।बताया जा रहा है कि झगड़े में बच्चे मां का पक्ष लेते थे, युवक इसी बात को लेकर बच्चों से रंजिश रखता था। कई बार युवक और महिला अलग-अलग रहने लगे थे लेकिन बाद में फिर साथ आ गए। युवक महिला के घर में दो साल तक किराये पर रहा। उसकी शादी नहीं हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.