Friday, September 4, 2026

बच्चों की लापरवाही पड़ सकती है भारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। केंद्र सरकार और राज्य सरकार अधिक से अधिक टीकाकरण पर जोर दे रहा है। जिसके चलते एक माह में दो बार जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए है। इस पूरी प्रक्रिया में 18 वर्ष से छोटे आयु के लोग अभी भी वंचित है। बावजूद इसके स्कूली छात्र- छात्राओं की मास्क से दूरी सभी के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

 ज्ञात हो कि शासकीय आदेश के बाद अब प्राइमरी पाठशालाएं भी खुल गयी हैं। इस दौरान सख्त आदेश है कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। लेकिन स्कूली बच्चे इस ओर से बेपरवाह दिख रहे हैं। अधिकांश स्कूलों के बच्चे न ही सामाजिक दूरी और न ही मास्क के नियम का पालन करते दिख रहे हैं। बच्चों सहित सभी स्कूलों के प्रबंधन भी इस दिशा में लापरवाह लग रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के प्रयासों से जिले में बड़ी संख्या में टीकाकरण किया जा रहा है । जिसके चलते रुद्रपुर में आबादी से भी अधिक लोगो को वैक्सीनेट किया जा चुका है। हाल ही में जिलाधिकारी ने दूसरी बार स्वास्थ्य विभाग को जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। क्षेत्रवासी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर के बाहर कोरोना नियमों को ताक पर रखा जा रहा है, ऐसे में 18 से कम आयु के लोगों को कोरोना महामारी से सचेत करना बेहद आवश्यक है। क्षेत्रवासी शीला ने बताया कि अभिभावकों और प्रशासन को भी बच्चों के प्रति सजगता बरतनी चाहिए।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.