Friday, September 4, 2026

बंगाल में हिंसात्मक घटनाओं को लेकर सेवा प्रकल्प संस्थान ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। सेवा प्रकल्प संस्थान के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के बाद बंगाल में हो रही मारकाट को रोकने के लिए राष्ट्रपति को सम्बोध्ति एक ज्ञापन जिलाधिकारी रंजना राजगुरू को सौंपा।
शनिवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध सेवा प्रकल्प संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं कलेक्टेªट पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव के बाद बंगाल में हो रही हिंसा, आगजनी व लूटपाट की घटनाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उन्होने महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल बंगाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रंजना राजगुरू को सौपा। ज्ञापन में कहा कि जब से बंगाल में टीएमसी की सरकार चुनाव जीतकर आई है तभी से वहाँ पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उनके घरों को जलाया जा रहा है, उनकी महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है और उनकी हत्याएं की जा रही है। इतना ही नहीं उक्त घटनाओं में पुलिस द्वारा रिपोर्ट भी नहीं लिखी जा रही है। ऐसे में उन्हें अपने घर व सम्पत्ति छोड़कर दूसरे राज्यों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सेवा प्रकल्प संस्थान के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को अपने ज्ञापन के माध्यम से अपने संवैधनिक अधिकारों का प्रयोग करते हुऐ उक्त घटनाओं को रोककर बंगाल के अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की रक्षा की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुरेश राणा, डालचन्द, हरविन्दर, विजय मण्डल , शिव अरोरा, राजवीर राणा, कन्हैया, मलकीत, डिल्लू राणा, सुरेश जोशी, रूस्तम, श्रीपाल, रमेश राणा, राम किशोर राणा, इन्द्रजीत मंण्डल आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.