भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। एक सिरफिरे युवक ने सोशल मीडिया पर एसएसपी पर आपत्तिजनक पोस्ट की हैं। पोस्ट में उसने लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र करते हुए एसएसपी को धमकाया है। पुलिस ने युवक की तलाश में जुट गई है। शुक्रवार को फेसबुक पर अभिषेक मिश्रा इंटरनेशनल आईडी से एसएसपी के खिलाफ की गई दो पोस्ट वायरल हो गईं। इसमें युवक ने एसएसपी के लिए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकी दी है।
पोस्ट में किसी मिश्रा का जिक्र करते हुए आरोपी ने एसएसपी को संबोधित करते हुए लिखा है कि मुकाबला पुलिस फोर्स और उसके लड़कों के बीच का है। पोस्ट वायरल होने पर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। छानबीन में पता चला कि पोस्ट लिखने वाला युवक इस वक्त चेन्नई में है। उसके खिलाफ पंतनगर थाने में पिता ने केस दर्ज करा रखा है। सिरफिरे ने अपने पिता और रिश्तेदारों को लेकर भी कई आपत्तिजनक पोस्ट कीं हैं।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पंतनगर थाना पुलिस के साथ ही सोशल मीडिया टीम को भी इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई का भी जिक्र किया है। युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
युवक साइको है। उसके खिलाफ यूपी, अंडमान, राजस्थान सहित अन्य जगहों पर सोशल मीडिया में गालीगलौज और धमकाने आदि के केस दर्ज हैं। हाल में ही युवक ने अपने पिता की पिटाई की थी। उसके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद यह युवक सोशल मीडिया में एसएसपी यूएस नगर और एसएसपी बरेली के लिए गालीगलौज और अपशब्द लिख रहा है।
-मंजूनाथ टीसी, एसएसपी ।




