भोंपूराम खबरी, पंतनगर। फूल बाग सेंटर में बीते पांच दिन से चल रहे श्री दुर्गा महोत्सव का गुरुवार रात समापन हो गया ।महोत्सव में मुरादाबाद से आई टीम ने राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, काली जी के वेश में भक्ति रस के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
समापन समारोह में प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय व पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नारायण सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से प्रस्तुति देने वाले बच्चों और कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व श्री दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष हरिकेश आर्य, बलराम शर्मा, सुनील भारतीय, पूजा चौधरी, राकेश चौहान, सुधीर यादव ,संजय गुप्ता ने बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। उपाध्याय व बिष्ट ने कहा कि मां दुर्गे माता की पूजा तभी साकार होगी ,जब सभी बच्चों को अच्छे संस्कार व शिक्षा दें। इस अवसर पर हाकिम, विमला चौहान, सीता देवी, राजेश कुमार, महेश राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




