Friday, September 4, 2026

फिर सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सतह पर आ गयी। यहाँ पदयात्रा के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा जहाँ अपने समर्थकों और बेहड़ विरोधियों के साथ अपनी ही भीड़ लेकर चल रहे थे तो पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ अपने समर्थकों के साथ रैली में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान गावा ने बेहड़ ग्रुप को आगे नहीं बढ़ने दिया और रैली में सबसे आगे झंडे लेकर उनके समर्थक चलते रहे। बेहड़ ने भी अपने धैर्य का परिचय देते हुए गावा गुट से आगे आने का प्रयास नहीं किया और नारेबाजी करते हुए पीछे चलते रहे। हालांकि गांधी पार्क पहुँचने पर दोनों गुटों ने मंच साझा किया और कांग्रेस के समन्वयक मनोज पटेल ने सबसे पहले माइक बेहड़ को देकर सभी को उनके कद व वरिष्ठता का एहसास कराया। लेकिन कांग्रेस की यह गुटबाजी पूर्व की भांति भी चर्चा में रही।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.