Friday, September 4, 2026

फर्जी मार्कशीट लगाकर कर रहा था नौकरी, एक और शिक्षक बर्खास्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । शिक्षा महकमे में फर्जी दास्ताबेजों से नौकरी पाने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऊधमसिंहनगर में अब तक 32 मुन्ना भाई पकड़े जा चुके हैं, अव सितारगंज क्षेत्र में दस बर्ष से पढ़ा रहे शिक्षक की डिग्री फर्जी पारी गरी है। जांच के बाद फर्जी अंक पत्र मिलने पर विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया है। सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चीकाघाट में सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे मुकेश कुमार निवासी मुरादाबाद ने एक दशक से ज्यादा समय तक बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया। एक शिकायत के बाद शिक्षक का अंक पत्र जांचा गया तो हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी पाई गई। विभाग की ओर से एसआईटी का गठन भी किया गया था जिसके बाद शिक्षक को निलंबित कर मामले की जांच उपशिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव को सौंप दी गई।

फर्जी मार्कशीट लगाकर कर रहा था नौकरी, एक और शिक्षक बर्खास्त

उप शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जांच की तो शिक्षक का असली अंक पत्र भी सामने आ गया, जिसमें वह हाईस्कूल में फेल पाया गया। शिक्षक का इंटरमीडिएट का अंक पत्र भी फर्जी पाया गया। कई अन्य अधिकारियों ने भी इस मामले में विधिवत जांच की, जिससे फर्जी अंक पत्र की पुष्टि हो गई।

फर्जी मार्कशीट लगाकर कर रहा था नौकरी, एक और शिक्षक बर्खास्त

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक जनवरी 2022 से ही निलंबित चल रहा था। मामले की पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षकों पर विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में विभाग 32 शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त कर चुका है।

कई शिक्षकों की विभागीय जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.