Saturday, September 5, 2026

प्रॉपर्टी के लिए भतीजे ने चाची को उतारा मौत के घाट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबी रोड कुलियालपुर में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक भतीजे ने अपनी चाची का चाकू से गला रेत दिया. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसको डॉक्टर नहीं बचा सके. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, कुलियालपुर में गुप्ता परिवार रहता है. पिछले कई दिनों से उनके परिवार में विवाद चल रहा है. हमला करने वाले आरोपी का नाम गौरव गुप्ता है. बताया जा रहा है कि गौरव गुप्ता का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था. उसकी चाची कुसुम गुप्ता भाइयों के बीच में पड़कर मामले को सुलझाने में लगी हुई थी. इससे गौरव गुप्ता नाराज चल रहा था. बताया जा रहा की तीन दिन से गौरव गुप्ता घर में नहीं था।
सोमवार सुबह गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर में पहुंचा. उसने अचानक चाची पर हमला कर दिया. गौरव ने बेरहमी से चाकू से चाची कुसुम गुप्ता का गला रेत दिया. इसी दौरान कुसुम गुप्ता के पति दूध लेकर लौटे तो उन्होंने गौरव गुप्ता को कुसुम गुप्ता का गला काटते देख लिया. उन्होंने हल्ला मचाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ. कुसुम गुप्ता के पति ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस घायल कुसुम गुप्ता को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई. हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में कुसुम गुप्ता का इलाज चल रहा था. काफी प्रयास करने के बावजूद डॉक्टर महिला को बचा नहीं सके और उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गौरव गुप्ता फरार चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.