भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। स्थानीय रुद्रपुर शहर की सेपकटकरा अकैडमी में टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ नागेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रेम मौर्य को जिला टेनिस वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर का अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष प्रेम मौर्य का टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड डिसिप्लिन कमेटी के चेयरमैन कमल सक्सेना द्वारा बैच लगाकर, कोषाध्यक्ष ऋषि पाल भारती, एथिक्स कमेटी चेयरमैन सूर्य प्रकाश जलाल सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ नागेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रेम मौर्य पिछले कई वर्षों से समाजसेवी के रूप में कार्य कर रहे हैं एवं खिलाड़ियों के प्रति उनका विशेष रुझान रहा है। साथ ही समय-समय पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हर आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेम मौर्या ने टेनिस वॉलीबॉल प्रदेश व जिला संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह दायित्वों का पूर्ण रुप से पालन करते हुए कार्य करेंगे एवं जिले के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही जिले के निर्धन खिलाड़ियों को संस्था द्वारा हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर उत्तराखंड टेनिस वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष परमवीर सिंह, महासचिव मनमोहन सिंह, एडवाइजरी लॉ कमेटी के चेयरमैन भूपेश दुमका, जिला टेनिस वॉलीबॉल संघ के सचिव मंगतराम, पवन कुमार, लोकेश पांडे, राजेंद्र कुमार, नवनीत राव, लोकेश शाह, तेजस्वी कुमार, निक्की, गौरव बिनबाल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
Share
Read more




