Friday, September 4, 2026

प्रीती बिहार में अवैध निर्माण पर निशाना लगाने गये पटवारी, कानूनगो के सामने जनप्रतिनिधि ने लगाए आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। महानगर के वार्ड 25 प्रीत बिहार में सीलिंग की जमीन पर हाईकोर्ट की रोक के बाद भी निर्माण होते रहे,आलम यह है,की कोराना काल में करीब एक हजार मकान सीलिंग की जमीन पर बनकर खड़े हो गये, यह सब न तो रातो रात हुआ है, और न ही चोरी छिपे, तहसील प्रशासन,नगर निगम और पुलिस सब की आंखों के नीचे करोड़ों की जमीन भूमाफिया बेचते रहे, और लोग भवन बनाते रहे।

आज नायब तहसीलदार भरत लाल, पटवारी नसीब जब क्षेत्र में 156 घरों पर निशाना लगाने पहुंचे तो उन्हें लोगों ने घेर लिया लिया। लोगों का कहना था की प्रशासन पहले क्षेत्र के सभी लोगों को नोटिस देने चाहिए, इसके  बाद निशान लगाने की कार्यवाही की जाये, इधर मौके पर पहुंचे भाजपा पार्षद व महानगर अध्यक्ष नीटू यादव ने कहा की जब मकान बन रहे थे तब तहसील प्रशासन कहा था, उन्होंने कहा की रातों रात पक्के मकान नहीं बन जाते। उन्होंने आरोप लगाया की तहसील प्रशासन के ही कुछ कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर सीलिंग की जमीन पर निर्माण करा रहे हैं, ऐसे लोगों को के खिलाफ अधिकारियों को कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा की तहसील प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी।

इधर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा की जब जमीन सीलिंग की थी तो फिर इसकी रजिस्ट्री क्यों की गयी, निर्माण जब हो रहा था प्रशासन कहा था, उन्होंने आरोप सीलिंग की जमीन पर तहसील प्रशासन की मिलीभगत से निर्माण हुए हैं, अधिकारियों को पहले ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। तहसील कर्मियों के समाने ही अन्य लोग भी कई गंभीर आरोप लगाते नजर आए, भारी विरोध के निशान लगाने गई तहसील प्रशासन की टीम वापस लौट आयी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.