Saturday, September 5, 2026

प्रियंका गांधी की फ्लीट को जा रही फार्च्यूनर कार से भिड़ी बाइक, दो युवक जख्मी,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार जिला मुख्यालय से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की फ्लीट के लिए रुड़की भेजी जा रही फॉर्च्यूनर कार से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक का पैर कट गया जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा सिडकुल थानाक्षेत्र के रोशनाबाद क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक तेलीवाला गांव निवासी मोहित और शाहरुख टाइल्स पत्थर लगाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह दोनों आज 13 अप्रैल शनिवार की सुबह गांव से काम के लिए रोशनाबाद की ओर जा रहे थे। एआरटीओ कार्यालय के पास फॉर्च्यूनर कार से उनकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत होने के चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोहित के दाहिने पैर का नीचे का हिस्सा कट गया। जबकि शाहरुख के सिर में चोट आई है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल भिजवाया।

गंभीर हालत देखते हुए मोहित और शाहरुख को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ है। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजी जा रही थी। दोनों घायलों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.