Saturday, September 5, 2026

प्राइवेट फोटो वायरल, विवाहित की आत्महत्या की आई खबर,तो युवक ने भी लगा लिया मौत को गले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनसूर में एक युवक और एक गृहिणी ने अपनी एक फोटो वायरल होने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय विवाहित महिला श्रुति और 20 वर्षीय मुरली के रूप में की गई है, दोनों शहर के कलगुनिज के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुरली और श्रुति दोस्त थे और मुरली ने उसके साथ फोटो भी ली थी। यह तस्वीर उनके स्टेटस पर अपलोड की गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस बात की जानकारी होने पर श्रुति और मुरली के परिवार वाले इस बात पर झगड़ने लगे। प्रतिक्रिया के डर से श्रुति ने अपने आवास पर फांसी लगा ली और उसके बाद मुरली ने भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उनका कोई अफेयर था या नहीं। दोनों परिवारों ने हुनसूर पुलिस स्टेशन में शिकायत और प्रति-शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.