Saturday, September 5, 2026

प्राइमरी स्कूल के शौचालय की छत गिरने से छात्र की मौत, तीन गंभीर घायल

Share

Advertisement

भोपूराम खबरी। उत्तराखंड में चंपावत जनपद के अंतर्गत एक प्राइमरी स्कूल के शौचालय की छत गिरने से एक विद्यार्थी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता चलने पर हड़कंप मच गया। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

ये दुखद हादसा यहाँ पाटी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय में हुआ है। यहाँ शौचालय की छत जर्जर अवस्था में होने की वजह से गिर गई। इस दुखद हादसे में कक्षा तीन के आठ वर्षीय छात्र चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सोनी पुत्री श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन पुत्री श्याम सिंह हादसे में घायल हो गई हैं। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। मौके पर उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट पहुंच चुकी हैं। डीएम ने कहा कि घटना की जांच कराई जायेगी। इस हादसे में मृत बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.