Friday, September 4, 2026

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया किसानों के प्रस्तावित बंद को समर्थन 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंस पाल और कोषाध्यक्ष विनीत जैन ने बताया कि आगामी 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा भारत बंद के आह्वान को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने समर्थन देने का निर्णय लिया है।
भुड्डी ने कहा कि किसान संगठनों ने 27 सितंबर के भारत बंद को लेकर सहयोग मांगा था।  व्यापारियों और किसानों का चोली दामन का साथ रहा है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।  इस कारण व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी ने तय किया है गया कि आगामी 27 सितंबर को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल संयुक्त किसान मोर्चा को पूर्ण रूप से बंद को लेकर अपना समर्थन  देगा। साथ ही सभी नगर इकाइयों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने नगर में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से मिल कर 27 सितंबर के बंद को समर्थन दें।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.