Saturday, September 5, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने जा रही कांग्रेस महिला नेता गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । कांग्रेस की तीन वरिष्ठ नेत्रियों को पुलिस ने अग्रसेन चौक पर उस समय अपनी हिरासत में ले लिया जब वह पैदल मोदी मैदान की ओर जा रही थी।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा व रूद्रपुर महानगर अध्यक्ष मोनिका ढ़ाली को पुलिस अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा का कहना था कि उनके साथ कांग्रेस कई तमाम कार्यकत्रियां अंकिता को न्याय दिलाने व मामले में सामने आ रहे भाजपा के वीवीआईपी के नाम का खुलासा कर उसके विरूह्न कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन नहीं चाहता कि न्याय दिलाने की आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचे। भाजपा का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है। सरकार महिलाओं का मान सम्मान बचाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। जिसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इससे पूर्व अग्रसेन चौक पर जब पुलिस कांग्रेस नेत्रियों को हिरासत में लेने का प्रयास कर रही थी तो मौजूद सभी महिलाओं ने भाजपा के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने ज्योति रौतेला, मीना शर्मा व मोनिका ढ़ाली को अपनी हिरासत में ले लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.