Friday, September 4, 2026

प्रधानपति से बाइक सवारों ने छीना मोबाइल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर में झपट्टामार गैंग एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। विगत कुछ माह से घटनाओं पर विराम लगने के बाद झपट्टामार गैग ने अपनी दस्तक दे दी है। जिसकी शुरूआत बीती देर प्रधानपति के साथ हुई। अपने परिचित से मिलकर घर लौट रहे दानपुर के प्रधानपति से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टामार महंगा मोबाइल छीन लिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद भी आरोपी बाइक सवार भाग निकले। प्रधानपति की तहरीर पर पुलि स ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दानपुर के प्रधानपति मनदीप वर्मा रविवार की देर राम अपने परिचित मैसर्स विजय वर्मा ज्वैलर्स के घर से मिलकर लौट रहे थे कि काशीपुर बाइपास मार्ग स्थित बालिका इंटर कॉलेज के समीप किसी का फोन आने पर जैसे ही प्रधानपति ने अपना मो बाइल निकाला। वैसे ही पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल को झपट्टा मार कर छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद प्रधानपति ने काफी दूर तक बाइक सवारों का पीछा किया,लेकिन कुछ ही देर बाद बाइक सवार आंखों से औछल हो गए। प्रधानपति ने घटना की सूचना तत् काल बाजार पुलिस चौकी को दी। वहीं प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.