Friday, September 4, 2026

प्रदेश में वनाग्नि को लेकर 146 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। प्रदेश में चारों ओर तेज गर्मी और हवाओं के चलते गढ़वाल और कुमाऊं में कई जगह जंगल धधके हुए हैं। पिछले 24 घंटे में ही प्रदेश भर में रिकार्ड 54 जगह जंगलों में आग लगी। जिसमें 76 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले हैं। वहीं अब तक 146 लोगों के खिलाफ प्रदेश भर में जंगल जलाने के केस दर्ज किए गए हैं।

प्रदेश में अब तक 656 हेक्टेयर जंगल जल गए हैं। जबिक सीजन में अब तक 544 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। एपीसीसीएफ फारेस्ट फायर निशांत वर्मा ने बताया कि सभी डिवीजनों व पार्कों में हाई अलर्ट किया गया है। कर्मचारियों व अधिकारियों को चौबीस घंटे फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बेहद जरूरी ना होने पर सभी की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। कंट्रोल बर्निंग सहित तमाम सुरक्षा उपाए किए जा रहे हैं।नि शांत वर्मा के अनुसार अब तक 17 लोगों को जंगलों में आग लगाने पर नामजद किया गया है। जबकि 129 मामलों में अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में केस किए गए हैं। एफएसआई से फायर अलर्ट मिलते ही तत्काल संबंधित डिवीजन के अधिकारी मौके पर जाकर आग बुझाने में जुट रहे हैं। तीन दिन पहले 24 घंटे में 52 जगह जंगल जलने का रिकार्ड आंकड़ा दर्ज हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.