Saturday, September 5, 2026

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक एव कार्यकताओ से किया संवाद 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महामंत्री प्रवास के निमित प्रथम बार बिगवाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कार्यकताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों एव जनप्रतिनिधियों की बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ । बैठक की शुरुआत अध्यक्षीय भाषण के रूप में कमल जिंदल द्वारा किया । वही प्रदेश महामंत्री अदित्य कोठारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। आदित्य कोठारी ने कहा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहला कुमाऊँ प्रवास है । जिसके निमित कार्यकताओ के साथ उनके मन की बात को जनता एव समस्याओं को सुना। आदित्य कोठारी ने कहा प्रदेश में संग़ठन का पर्व चल रहा है और दिसम्बर माह के अंत तक मण्डल प्रदेश के मोर्चो से लेकर मण्डल स्तर तक नई कार्यकारणी घोषित कर दी जाएगी उससे पूर्व कार्यकताओ के साथ यह संवाद कार्यक्रम के निमित्त यह बैठक में आना हुआ। प्रदेश महामंत्री ने कहा निश्चित रूप से नए कार्यकताओ को आने वाले समय मे मौका मिलेगा और पार्टी में समय देने वालो को मौका मिलेगा जो उस जिम्मेदारी को उठाने योग्य हो। आदित्य कोठारी ने कहा इस बार महिलाओं को भी बूथ स्तर की कार्यकारणी में जोड़ने का कार्य किया जायेगा । साथ ही आने वाले समय मे निकाय चुनाव ओर उसके बाद पंचायत से लेकर देश मे लोकसभा चुनाव आने जिसको देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है प्रदेश महामंत्री ने कहा इस बार की नीचे तक की कार्यकारणी हर पहलू पर विचार कर के गठित होगी। वही बैठक में स्थानीय विधायक शिव अरोरा ने कहा आदित्य कोठारी बहुत पुराने स्वयंसेवक है और उनका संग़ठन का अनुभव काफी पुराना है उनके अनुभव का लाभ सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, काशीपुर जिला अध्यक्ष गुजन सुखीजा, मेयर रामपाल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, सुशील यादव, हरीश भट्ट, अमित नारंग, भारतभूषण चुघ, अजित शाह, राधेश शर्मा, शाह खान, ईश्वरी राठौर, तरुण दत्ता, रश्मि रस्तोगी, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेग़म, रीना जग्गा, योगेश वर्मा, सुनील यादव, धीरेश गुप्ता, गजेंद्र सिंह, रजनी रावत, स्वाति शर्मा, मयंक कक्कड़, बिट्टू चौहान, निमित शर्मा, रामकिशन कोली, मयंक कक्कड़, धर्मेंद्र आर्य, ललित बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.