Friday, September 4, 2026

प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में कांग्रेस की गुटबाजी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने के लिये बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने यहां सिटी क्लब में आयोजित कांग्रेस जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये कही। सिटी क्लब में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में खटीमा से लेकर जसपुर तक हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सिटी क्लब में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बखेड़ा हो गया। कार्यक्रम में बैठे पत्रकारों को महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कार्यक्रम से बाहर कर दिया। जिससे पत्रकार भड़क उठे। दरअसल दोपहर को सम्मेलन के बीच पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन सम्मेलन में नाराज उठे। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल नहीं ओढ़ाया गया। महाजन की नाराजगी को भांपते हुए हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने उन्हें शॉल ओढ़ाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने शॉल नहीं लिया। महाजन का कहना था कि बंगाली समाज का होने के कारण उनके साथ यह व्यवहार किया गया है। उन्होंने इसे बंगाली समाज का अपमान बताया। जब मीडिया कर्मी इस गहमा गहमी की कवरेज कर रहे थे तभी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने को कह दिया। उनका कहना था कि कार्यक्रम कार्यकर्ताओं का है पत्रकारों के लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न,भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिससे आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुये कहा कि वह जन-जन तक पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने के साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी बताये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता विकास के नाम पर सिर्फ घोषणा कर रहे है जबकि आम जनता को विकास योजनाओं का अपेक्षित लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। इन्ही कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी सभी एकजुट होकर संगठन के लिये कार्य करने की अपील की। अपने सम्बोधन में नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य ने कहा कि कार्यकताओं का पार्टी ने हमेशा सम्मान किया गया है। सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो और चुनावी तैयारी में जुट जाये। उन्होंने कहा कि आज भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है। आज जनता दहशत में है। भाजपा के राज में देश का विकास अवरूद्ध हो चुका है। प्रदेश और केन्द्र की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। संसद मे ंसांसदों को बोलने नही दिया जा रहा है। हर तरीके से जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का पाठ पढ़ाया गया। नेताओं ने कहा कि बिना एकजुट हुए किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जायें और कांग्रेस को मजबूत बनायें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुझाव भी रखे। पार्टी के नेताओं ने सुझावों पर गंभीरता से मंथन करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा,नेता प्रतिपक्ष यक्षपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कॉपड़ी,विधायक आदेश चौहान,विधायक सुमित हृदयेश,पूर्व विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,सुमित्तर भुल्लर आदि कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर ध्वाजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा सभी आमंत्रित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ,महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, हरीश पनेरु, मीना शर्मा ,प्रकाश जोशी ,अनिल शर्मा ,अरुण शुक्ला किन्नू, संदीप चीमा, मोहन खेड़ा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.