Friday, September 4, 2026

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दीपावली पर प्रदूषण की करेगा मॉनीटरिंग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हल्द्वानी त्योहारी सीजन दीपावली के मद्देनजर नजर हल्द्वानी शहर और नैनीताल नगर में होने वाले प्रदूषण को मापने के लिए एक सप्ताह पूर्व और एक सप्ताह बाद की मॉनीटरिंग कर रहा है क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अनुराग नेगी ने Uttrakhand City news को बताया की शासन से आए आदेशों के क्रम में यह कार्य किया जा रहा है और प्राप्त होने वाली रपट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।

नेगी ने बताया की यह व्यवस्था 14 दिनों के लिए है जिसमें विभाग यह पता लगाने का प्रयास करेगा की दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण का कितना असर हुआ है रपट से प्राप्त होने वाले आंकड़ों के अनुसार ऐतिहातिक कदम उठाए जाएंगे नवागंतुक क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी श्री नेगी ने आगे बताया की सामान्य तौर पर विभाग की ओर से प्रत्येक माह में तीन बार प्रदूषण की जांच विभाग की ओर से की जाती है और आवश्यक उपाय किए जाते हैं क्षेत्रीय अधिकारी ने यह भी बताया की आमतौर पर प्रदूषण का स्टार त्योहारों में सामान्य रहता है और उसी के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.