Friday, September 4, 2026

प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की बैठक कल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । नैनीताल और उधम सिंह नगर की विधानसभा सीटों में प्रत्याशी चयन को लेकर कल हल्द्वानी में महत्वपूर्ण बैठक होगी। जानकारी देते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नामित उत्तराखण्ड स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय एवं कमेटी के अन्य सदस्य कल 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में विधाानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी करेंगे। जिलाध्यक्ष गावा ने बताया कि उक्त बैठक में जनपद नैनीताल के साथ ही उधम सिंह नगर जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के टिकट दावेदार, नगर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, विधायक पूर्व विधायक एवं प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित सभी वरिष्ठकांग्रेसजनों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन किया जायेगा साथ ही आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये जायेंगे। श्री गावा ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.