Saturday, September 5, 2026

प्याज के दामों में आई गिरावट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। बीते सप्ताह महाशिवरात्रि के चलते क्षेत्र से हजारों शिवभक्त कांवर लेने हरिद्वार गये थे। धार्मिक यात्रा के कारण कांवर लाने वालों के परिवार उनकी यात्रा के दौरान तामसी भोजन से दूरी बनाए रहे। इस वजह से करीब 10 दिन तक प्याज की मांग में भारी कमी रही। मांग कम हो जाने से प्याज के दाम में गिरावट आ गई है। शहर की सब्जी मंडी में 40 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव में मिलने वाले प्याज की कीमत 18 से 20 रुपये प्रति किलो हो गयी है |

सब्जी विक्रेता राजू अधिकारी ने बताया की मंडी में प्याज ज्यादा मात्रा में आया है और भंडारण भी काफी ज्यादा हो गया है। उनके अनुसार बाजार में जल्द ही आसपास के किसानो द्वारा भी प्याज मंडी में लाया जायेगा। जिसकी वजह से प्याज के दामो में माह के अंत तक इज़ाफ़ा होने के कोई आसार नही है। कांवर में प्याज की खपत कम होने का अध्यात्मिक तर्क ये है की कांवर ले जाने वाले परिवार में प्याज का सेवन निषेध माना जाता है|

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.